BIHAR NEWS
जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले-कांग्रेस को बताना चाहिए- आखिर वह महिला आरक्षण बिल का क्यों कर रही विरोध ?
पटना : जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा ने परिसीमन और महिला आरक्षण बिल को लेकर कांग्रेस समेत पूरे विपक्ष पर जोरदार हमला बोला है. संजय झा ने कहा कि कांग्रेस को यह बताना चाहिए कि आखिर वह महिला आरक्षण बिल का विरोध क्यों कर रही है ? क्या कांग्रेस यह बयान देगी कि महिलाओं को आरक्षण नहीं मिलना चाहिए ? उन्होंने कहा कि आज देश की आधी आबादी को राजनीति में आगे बढ़ने का अवसर मिल रहा है. महिला आरक्षण बिल पास होने से राजनीति में आने की इच्छुक महिलाएं कल विधायक और सांसद बन सकेंगी. यह आधी आबादी के लिए बहुत बड़ी बात है.
संजय झा ने कहा कि नीतीश कुमार ने पंचायतों में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण देने का काम किया था. अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महिलाओं को आगे बढ़ाने की दिशा में काम कर रहे हैं, तो विपक्ष को परेशानी क्यों हो रही है?
उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस को अपने परिवार के अलावा किसी से मतलब नहीं है. उनका मकसद सिर्फ अपने परिवार के लोगों को आगे बढ़ाना है.
पटना से नीरज उपाध्याय की रिपोर्ट-
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।