Live

BIHAR NEWS

गयाजी में धूमधाम से मनी महाराज जरासंध की जयंती, स्पीकर प्रेम कुमार ने कहा -आज की युवा पीढ़ी को उनके आदर्शों पर चलना चाहिए

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

गयाजी : महाराज जरासंध की जयंती गयाजी के देवराम चंद्रवंशी न्यास,गेबाल बिगहा चंद्रवंशी धर्मशाला में अखिल भारतवर्षीय चंद्रवंशी क्षत्रिय महासभा के बैनर तले स्थानीय चंद्रवंशियों ने धूमधाम से मनाई. कार्यक्रम में बिहार विधानसभा के अध्यक्ष सह राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने मूर्ति पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए कहा कि आज की युवा पीढ़ी को महाराज जरासंध जी के आदर्शों पर चल कर देश की एकता अखंडता को मजबूत करना चाहिए. इस अवसर पर लोगों ने पूजा पाठ के बाद पुष्पांजलि अर्पित कर और प्रसाद वितरण कर खुशियां मनाई.

डॉक्टर कुमार ने कहा कि महाराज जरासंध भारतीय इतिहास के महान प्रतापी सम्राट, कुशल योद्धा और मगध की गौरवशाली परंपरा के प्रतीक थे. उनका व्यक्तित्व शौर्य, साहस, संगठन शक्ति और दृढ़ संकल्प का परिचायक है. मगध साम्राज्य के विस्तार एवं उसकी प्रतिष्ठा स्थापित करने में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा.

उन्हें याद करते हुए वक्ताओं ने कहा कि महाराज जरासंध का जीवन हमें अपनी ऐतिहासिक विरासत, सांस्कृतिक गौरव और सामाजिक एकता को बनाए रखने की प्रेरणा देता है. नई पीढ़ी को उनके जीवन, संघर्ष और कृतित्व से परिचित कराना हम सभी का दायित्व है.

इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने महाराज जरासंध के आदर्शों को आत्मसात करने तथा समाज में एकता, शिक्षा और संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प हम सब लें. इस अवसर पर महासभा के पदाधिकारियों ने संगठन के मजबूती पर विस्तार से चर्चा की. कार्यक्रम में मुख्य रूप से राजनन्दन प्र गांधी,पूर्व वार्ड पार्षद राकेश कुमार,मुन्ना जी,पप्पू चंद्रवंशी,शिवनारायण जी,गणेश कुमार चंद्रवंशी , पूर्व नगर आयुक्त विजय बाबू जी,आरती देवी,सचिन कुमार,नागेन्द्र प्र चंद्रवंशी,अजय कुमार,संजू जी,बुधन जी,धीरेन्द्र कुमार,सहित सैकड़ो चंद्रवंशी समाज के लोग पूजा में भाग लिए. इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. कुमार के साथ सभी लोगों ने गन्ना का सेवन किया.

राजीव रंजन की रिपोर्ट-

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें