Live

BIHAR NEWS

गोपालगंज–बेतिया मार्ग पर जल्द लग सकता टोल टैक्स, सफर हो सकता है महंगा

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

गोपालगंज : बिहार केगोपालगंज–बेतिया मार्ग से सफर करने वाले वाहन चालकों के लिए एक बड़ी अपडेट सामने आ रही है. सरकार राज्य राजमार्गों और चयनित पुलों पर टोल व्यवस्था लागू करने की दिशा में आगे बढ़ रही है. इसी क्रम में गोपालगंज–बेतिया मार्ग के पुल को भी टोल व्यवस्था में शामिल किए जाने की संभावना जताई जा रही है.

यदि सरकार की ओर से अंतिम मंजूरी मिल जाती है, तो इस पुल से गुजरने वाले सभी प्रकार के वाहनों से निर्धारित दरों के अनुसार टोल टैक्स वसूला जाएगा. इसके लिए टोल प्लाजा का निर्माण किया जाएगा और टोल वसूली की व्यवस्था शुरू की जाएगी. इससे इस मार्ग पर यात्रा करने वाले निजी वाहन, व्यावसायिक वाहन और मालवाहक वाहनों के संचालन पर सीधा असर पड़ सकता है.

सरकार का उद्देश्य सड़क और पुलों के रखरखाव, मरम्मत तथा बेहतर यातायात सुविधाओं के लिए संसाधन जुटाना बताया जा रहा है. हालांकि, अभी तक इस संबंध में अंतिम अधिसूचना जारी नहीं की गई है और न ही टोल टैक्स की दरों की आधिकारिक घोषणा की गई है.

फिलहाल अंतिम स्वीकृति का इंतजार है. मंजूरी मिलते ही टोल व्यवस्था लागू करने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी. इसके बाद टोल की दरें, लागू होने की तिथि और नियमों की विस्तृत जानकारी सरकार द्वारा आधिकारिक रूप से जारी की जाएगी.

गोपालगंज से नमो नारायण मिश्र की रिपोर्ट--

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें