Hindi News / मंत्री इंजीनियर कुमार शैलेंद्र ने विक्रमशिला सेतु के पुनर्स्थापन एवं मरम्मति कार्य का...

BIHAR NEWS : मंत्री इंजीनियर कुमार शैलेंद्र ने विक्रमशिला सेतु के पुनर्स्थापन एवं मरम्मति कार्य का किया स्थल निरीक्षण

Edited By:  |
bihar news

भागलपुर : बिहार के पथ निर्माण मंत्री इंजीनियर कुमार शैलेंद्र ने भागलपुर विक्रमशिला सेतु के पुनर्स्थापन एवं मरम्मति कार्य का स्थल निरीक्षण कर प्रगति की विस्तृत समीक्षा की.

निरीक्षण के दौरान मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि पुनर्स्थापन एवं मरम्मति का कार्य 30 नवंबर 2026 तक हर हाल में पूर्ण किया जाए. साथ ही डिस्मेंटलिंग हेतु स्टेजिंग कार्य को निर्धारित गुणवत्ता एवं समय-सीमा के अनुरूप पूरा करने तथा आगामी चरणों में बेली ब्रिज को सुरक्षित हटाने के लिए Border Roads Organisation (BRO) के साथ समन्वय स्थापित कर सभी कार्यों को समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए.

पथ निर्माण मंत्री इंजीनियर कुमार शैलेंद्र ने कहा कि जनसुविधा सुरक्षा और बेहतर संपर्क व्यवस्था सुनिश्चित करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है.

भागलपुर से संवाददाता रवि आर्यन की रिपोर्ट--