Live

BIHAR NEWS

भोजपुर के संदेश क्षेत्र में चुनावी सरगर्मी के बीच बढ़ा जनाक्रोश, ग्रामीणों ने की वोट बहिष्कार की घोषणा

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

आरा : भोजपुर जिले के संदेश विधानसभा क्षेत्र के नवादाबेन गांव में इस बार चुनावी माहौल के बीच ग्रामीणों का गुस्सा खुलकर सामने आया है. विकास के नाम पर सरकार और जनप्रतिनिधियों पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने तीन सूत्री मांगों को लेकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया है.

ग्रामीणों ने सड़क पर उतरकर वोट बहिष्कार के नारे लगाए और साफ कहा है कि जब तक उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया जाता, तब तक वे किसी भी उम्मीदवार को वोट नहीं देंगे.

ग्रामीणों की मुख्य मांगों में गांव की जर्जर सड़क की मरम्मत,नाली से जल की निकासी व्यवस्था और कारीसाथ रेलवे स्टेशन पर फूटओवर ब्रिज का निर्माण शामिल है. ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से इन बुनियादी समस्याओं की ओर किसी जनप्रतिनिधि या अधिकारी ने ध्यान नहीं दिया. नवादा बेन गांव की सड़कें जगह-जगह से टूट चुकी हैं,नाली का पानी सड़कों पर बहता रहता है,जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी होती है. बरसात के दिनों में हालात और भी बदतर हो जाते हैं.

ग्रामीण हनुमान प्रसाद ने बताया कि रेलवे अंडरपास में चार से पांच महीने तक पानी भरा रहता है,जिससे गांव का संपर्क अन्य इलाकों से कट जाता है. स्कूली बच्चों,मरीजों और कामकाजी लोगों को रोजाना भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है. वहीं कारीसाथ रेलवे स्टेशन पर फूट ओवर ब्रिज नहीं होने से आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं. कई बार रेलवे प्रशासन से शिकायत करने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है.

95 वर्षीय बलिराम मिश्रा ने कहा कि नेताओं ने कई बार आश्वासन दिया,लेकिन हर बार वादे अधूरे रह गए. अब जबकि बिहार विधानसभा चुनाव करीब है,ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर चुनाव से पहले उनकी मांगों पर कार्य शुरू नहीं होता,तो वे इस बार मतदान से दूर रहेंगे और गांव में किसी भी उम्मीदवार को प्रचार करने नहीं देंगे और वोट का बहिष्कारकरेंगे.

आरा से विवेक कुमार सिंह की रिपोर्ट--

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें