Hindi News / बिहार के सारण जिले के सभी अनुमंडल क्षेत्र में चलाया गया अतिक्रमण हटाओ...

BIHAR NEWS : बिहार के सारण जिले के सभी अनुमंडल क्षेत्र में चलाया गया अतिक्रमण हटाओ अभियान

Edited By:  |
bihar news

छपरा : सभी सड़कों को अतिक्रमण मुक्त कराकर सुगम एवं व्यवस्थित यातायात सरकार की प्राथमिकता है. इसके लिए सभी जिलों को स्पष्ट निर्देश दिया गया है.

●आज सारण जिला के सभी तीनों अनुमंडल क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी की देख रेख एवं अनुश्रवण में की गई.

● सदर अनुमंडल अंतर्गत छपरा शहर में बाजार समिति, प्रभुनाथ नगर एवं जोगिनिया कोठी से म्युनिसिपल चौक तक अनुमंडल पदाधिकारी सदर की देख रेख में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई.

●सोनपुर अनुमंडल अंतर्गत छपरा-हाजीपुर 4 लेन राष्ट्रीय उच्च पथ-19 केRoWमें व्यवसायिक गतिविधि वाले लगभग 30 प्रतिष्ठानों/इकाइयों द्वारा सीधाNHसे किये गये संपर्क कोRoWसे हटाया गया है. इसमें शीतल ग्रीन सिटी,बिग ड्रीम सिटी आदि जैसे प्रोजेक्ट के साथ दर्जनों ढ़ाबे एवं होटल शामिल हैं.NHएक्ट के प्रावधान के तहत निर्धारित प्रक्रिया के तहत बगैर सक्षम प्राधिकार की अनुमति के एनएच से सीधा संपर्क नहीं लिया जा सकता है. यह कार्रवाई इसी प्रावधान के आलोक में की जा रही है,जो जारी है.RoWसे अतिक्रमण हटाने के उपरांत इस पर पुनः अतिक्रमण नहीं हो,इसे सुनिश्चित करने के लिए संबंधित थाना को लिखित रूप में सूचित करते हुये अनुपालन की जिम्मेदारी दी गई है.

●मढ़ौरा अनुमंडल अंतर्गत तरैया बाजार में अनुमंडल पदाधिकारी मढ़ौरा के अनुश्रवण में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई. पानापुर में भी अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई अंचलाधिकारी की देख रेख में की गई.

● सभी शहरों एवं बाजारों की सड़कों को अतिक्रमण मुक्त रखने के लिये नियमित रूप से कार्रवाई जारी रहेगी. लोगों के लिये सुगम एवं व्यवस्थित यातायात सुनिश्चित करना प्राथमिकता है.