Live

BIHAR NEWS

मुजफ्फरपुर में एक दिवसीय जिला स्तरीय नियोजन सह व्यवसायिक मार्गदर्शन मेला का आयोजन, युवाओं को मिली सौगात

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

मुजफ्फरपुर : राजकीय आईटीआई (ITI) परिसर, गन्नीपुर, मुजफ्फरपुर में गुरुवार को एक दिवसीय जिला स्तरीय नियोजन सह व्यवसायिक मार्गदर्शन मेला का भव्य आयोजन किया गया। जिला नियोजनालय, मुजफ्फरपुर के तत्वावधान में आयोजित इस मेले में जिले भर से हजारों की संख्या में युवक और युवतियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

दीप प्रज्वलित कर हुआ शुभारंभ

कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ मुजफ्फरपुर के माननीय नगर विधायक श्री रंजन कुमार, बोचहा विधायक श्रीमती बेबी कुमारी, सहायक निदेशक (नियोजन) श्री जैनेन्द्र कुमार और जिला नियोजन पदाधिकारी शिखा राय ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर सहायक निदेशक श्री जैनेन्द्र कुमार ने माननीय विधायक श्री रंजन कुमार एवं श्रीमती बेबी कुमारी को अंगवस्त्र और पौधे भेंट कर सम्मानित किया।

24 चौबीस कंपनियां हुईं शामिल

नियोजन मेले में 24 चौबीस विभिन्न कंपनियों ने भाग लिया और अभ्यर्थियों का साक्षात्कार व चयन किया। मेले के दौरान माननीय अतिथियों द्वारा चयनित युवाओं के बीच नियुक्ति पत्र का वितरण किया गया। इसके साथ ही युवाओं को प्रोत्साहित करने के लिए युवकों को स्टडी किट और युवतियों को सिलाई मशीन प्रदान की गई।

अतिथियों ने की सराहना

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए माननीय नगर विधायक श्री रंजन कुमार ने कहा कि युवाओं और युवतियों के लिए इस प्रकार के जॉब कैंप का आयोजन कर उन्हें रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना एक अत्यंत सराहनीय पहल है। वहीं, बोचहा विधायक श्रीमती बेबी कुमारी ने कहा कि युवाओं को स्टडी किट और युवतियों को सिलाई मशीन मिलने से उन्हें शिक्षा तथा स्वरोजगार में बड़ी सहूलियत मिलेगी। उन्होंने इस दिशा में जिला नियोजनालय के प्रयासों की जमकर प्रशंसा की।

पटना से राजीव रंजन की रिपोर्ट-

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें