Live

BIHAR NEWS

रोड और पुलिया की मांग को लेकर आरा-पटना हाईवे जाम, सांसद सुदामा प्रसाद के नेतृत्व में सड़क पर उतरे कार्यकर्ता

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

आरा : शहर के पटेल बस स्टैंड से शिवगंज तक सड़क निर्माण समेत विभिन्न मांगों को लेकर भाकपा-माले के नेतृत्व में मंगलवार की सुबह आरा-पटना हाईवे पर चक्का जाम किया गया.

सांसद सुदामा प्रसाद के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने सुबह आठ बजे से पटेल बस स्टैंड के समीप सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया.

चक्का जाम के कारण आरा-पटना हाईवे पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो गई और सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई. रोड जाम में फंसकर लोग परेशान रहे.

प्रदर्शनकारियों की प्रमुख मांगों में बस स्टैंड से शिवगंज तक सड़क का निर्माण,श्रीटोला-बहीरो नहर पर पुल का निर्माण तथा पटेल बस स्टैंड में सफाई,पेयजल समेत यात्रियों के लिए अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना शामिल रहा.

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि बस स्टैंड शहर का प्रमुख यात्री केंद्र है,लेकिन यहां मूलभूत सुविधाओं का अभाव है. यात्रियों को साफ-सफाई और पेयजल के लिए परेशानी का सामना करना पड़ता है.

वहीं,बस स्टैंड से शिवगंज तक सड़क की स्थिति सुधारने और श्रीटोला-बहीरो नहर पर पुल निर्माण को जरूरी बताते हुए कहा गया कि इससे लोगों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी. प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने लाल झंडे लेकर मांगों के समर्थन में नारेबाजी की.

आरा से विवेक कुमार सिंह की रिपोर्ट

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें