Hindi News / नेहरा स्थित आवास पर MLC सुनील चौधरी से मिले मंत्री कुमार शैलेन्द्र, विकास...

BIHAR NEWS : नेहरा स्थित आवास पर MLC सुनील चौधरी से मिले मंत्री कुमार शैलेन्द्र, विकास योजनाओं पर हुई चर्चा

Edited By:  |
bihar news

मनिगाछी/दरभंगा:बिहार विधान परिषद सदस्य सुनील चौधरी के नेहरा स्थित आवास पर बिहार के पथ निर्माण विभाग (PWD) के मंत्री एवं दरभंगा के प्रभारी मंत्री कुमार शैलेन्द्र का स्नेहिल आगमन हुआ. इस अवसर पर सुनील चौधरी ने उन्हें पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया.

कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष विनय पासवान, जिला महामंत्री संजय सिंह, पूर्व प्रमुख मनोज मिश्रा, सुधांशु शेखर चौधरी सहित पार्टी के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे. सभी ने मंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया और क्षेत्र के विकास तथा जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की.

बैठक के दौरान सड़क निर्माण, आधारभूत संरचना के विस्तार, जनसुविधाओं के सुदृढ़ीकरण तथा आम लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान सहित कई महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श हुआ. साथ ही संगठन की मजबूती, आगामी कार्यक्रमों और जनसंपर्क अभियान को लेकर भी रणनीतिक चर्चा की गई.

मंत्री कुमार शैलेन्द्र ने उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों से संवाद करते हुए सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और क्षेत्र के समग्र विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई. उन्होंने कहा कि सरकार जनता की समस्याओं के समाधान और विकास कार्यों को गति देने के लिए निरंतर कार्य कर रही है.

मंत्री के आगमन से कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में उत्साह का माहौल रहा. उपस्थित लोगों ने इसे संगठनात्मक एकजुटता और क्षेत्रीय विकास के प्रति सामूहिक संकल्प को मजबूत करने वाला महत्वपूर्ण अवसर बताया तथा मंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएँ दीं.