Live

BIHAR NEWS

सहरसा में डीएम ने PNG (पाइप्ड नेचुरल गैस) सेवा का किया शुभारंभ

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

सहरसा : बिहार केसहरसा में घरेलू गैस सुविधा से जुड़ी बड़ी पहल के तहत नगर निगम के वार्ड 16 में सोमवार को जिलाधिकारी दीपेश कुमार नेPNG (पाइप्ड नेचुरल गैस) सेवा का शुभारंभ किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि इस सेवा से पारंपरिक रसोई गैस सिलेंडर पर निर्भरता कम होगी और लोगों को सस्ता,सुरक्षित व पर्यावरण के अनुकूल ईंधन उपलब्ध होगा.

जिलाधिकारी ने बताया कि फिलहाल नगर निगम के आठ वार्डों में PNG सेवा शुरू की गई है. जिला प्रशासन और Indian Oil Corporation की ओर से मिशन मोड में काम चल रहा है, ताकि अगले एक माह के भीतर शहर के सभी वार्डों तक यह सुविधा पहुंचाई जा सके.

उन्होंने कहा किPNGगैस उच्च ईंधन क्षमता वाली है और एलपीजी की तुलना में अधिक सुविधाजनक विकल्प साबित होगी. इससे उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर बुकिंग और वितरण की परेशानी से भी राहत मिलेगी.

कार्यक्रम में उप विकास आयुक्तGaurav Kumar,अपर समाहर्ताNishant,जिला आपूर्ति पदाधिकारीPramod Kumarसहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे.

सहरसा से शशि मिश्रा की रिपोर्ट-

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें