Live

BIHAR NEWS

सीएम सम्राट चौधरी पर आपत्तिजनक पोस्ट मामले में FIR, पटना साइबर थाना इंस्टाग्राम वीडियो की सत्यता और प्रसार की जांच में जुटा

S
Srishtyलेखक

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के खिलाफ इंटरनेट मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने के मामले में पटना साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामला इंस्टाग्राम पर प्रसारित एक वीडियो से जुड़ा है, जिसमें मुख्यमंत्री के लिए कथित तौर पर अशोभनीय शब्दों का इस्तेमाल किए जाने की शिकायत की गई है। पुलिस ने आवेदन के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस मामले में छह अक्टूबर को पटना साइबर थाने में आवेदन दिया गया था। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि इंस्टाग्राम पर संचालित एक अकाउंट से ऐसा वीडियो प्रसारित किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया गया है। आवेदन में आशंका जताई गई कि इस तरह की सामग्री के प्रसार से आम लोगों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है और लोक व्यवस्था प्रभावित होने की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।

शिकायत में संबंधित इंस्टाग्राम अकाउंट के संचालक और वीडियो में बोल रहे व्यक्ति के खिलाफ सुसंगत कानूनी धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई करने का अनुरोध किया गया था। इसके बाद पुलिस ने मामले को लेकर जांच शुरू की है।पुलिस वीडियो बनाने और प्रसारित करने वालों की पहचान में जुटी है.पटना साइबर थाना की पुलिस अब वीडियो की सत्यता, उसे तैयार करने वाले व्यक्ति और सोशल मीडिया पर प्रसारित करने में शामिल लोगों की भूमिका की पड़ताल कर रही है। जांच के दौरान संबंधित अकाउंट के संचालन से जुड़े तथ्यों का भी पता लगाया जा रहा है।

फिलहाल पुलिस मामले से जुड़े साक्ष्यों और तथ्यों की जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि वीडियो किसने बनाया, इसे किसने प्रसारित किया और मामले में किन लोगों की भूमिका रही। फिलहाल इस मामले में पुलिस की जांच जारी है।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें