BIHAR NEWS
वैशाली DM वर्षा सिंह ने "नो व्हीकल डे" का दिया संदेश, ई-रिक्शा से पहुंची जिला समाहरणालय
हाजीपुर: बिहार केवैशाली जिलाधिकारी वर्षा सिंह ने शनिवार को मिसाल पेश की. उन्होंने "नो व्हीकल डे" का संदेश देते हुए खुद ई-रिक्शा से समाहरणालय पहुंची. इतना ही नहीं,उन्होंने चिलचिलाती धूप में जिले के तमाम अधिकारियों के साथ कुछ दूर तक पैदल भी चली. डीएम को ई-रिक्शा से आता देख सड़क पर लोगों की भीड़ जमा हो गई.
डीएम वर्षा सिंह ने बताया कि पश्चिमी देशों में चल रहे युद्ध के मद्देनजर पेट्रोल-डीजल की बचत बहुत जरूरी है. इसी उद्देश्य से जिले में हर शनिवार को "नो व्हीकल डे" मनाया जाएगा.
उन्होंने कहा कि अगर हम सब एक दिन भी अपने निजी वाहन का प्रयोग न करें तो लाखों लीटर ईंधन बचेगा. ये बचत देश की ताकत बनेगी.
उन्होंने कहा सभी सरकारी अधिकारियों और आम लोगों से अपील करती हूं कि शनिवार को साइकिल,ई-रिक्शा या पैदल चलकर ऑफिस आएं.
हाजीपुर से पंकज चौहान की रिपोर्ट--
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।