BIHAR MLC ELECTION RESULT
तिरहुत स्नातक के लिए प्रथम वरीयता में 10 राउंड की गिनती पूरी, वंशीधर ब्रजवासी आगे... बोले- हम जीत को लेकर आश्वास्त
मुजफ्फरपुर: बिहार विधान परिषद चुनाव के बाद तिरहुत स्नातक सीट के लिए वोटों की गिनती जारी है.प्रथम वरीयता में10राउंड की गिनती पूरी हो गई है जिसमे निर्दलीय प्रत्याशी वंशीधर ब्रजवासी लगभग5000से अधिक वोटों से आगे चल रहे हैं. वहीं जदयू के अभिषेक झा दूसरे स्थान पर हैं. फिलहाल अब दूसरी वरीयता को लेकर एलिमिनेशन राउंड शुरु हो गया है.
वहीं इसी बीच निर्दलीय प्रत्याशी वंशीधर ब्रजवासी ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि वो जीत को लेकर पहले से आश्वास्त हैं.उन्होंने कहा कि सब दलीय राजनीति कर रहे थे.हम लोकतंत्र की लड़ाई लड़ रहे थे.
मुजफ्फरपुर से रविरंजन कुमार की रिपोर्ट-
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।