Bihar MLC Election 2026
बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर चुनाव का ऐलान, 16 नवंबर को खत्म होगा मौजूदा MLC का कार्यकाल
पटना: बिहार विधान परिषद की आठ सीटों पर चुनाव कार्यक्रम का ऐलान कर दिया गया है. इन आठों सीटों पर निर्वाचित मौजूदा विधान पार्षदों का कार्यकाल16नवंबर2026को समाप्त हो रहा है. चुनाव आयोग के कार्यक्रम के अनुसार29सितंबर को चुनाव की अधिसूचना जारी होगी. इसके साथ ही नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी.
इन आठ सीटों में चार स्नातक और चार शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं. पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से नीरज कुमार,दरभंगा स्नातक से सर्वेश कुमार,तिरहुत स्नातक से बंसीधर ब्रजवासी और कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से डॉ. एनके यादव मौजूदा विधान पार्षद हैं.
वहीं,पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से नवल किशोर यादव,दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से डॉ. मदन मोहन झा,तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से संजय कुमार सिंह और सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से अफाक अहमद वर्तमान विधान पार्षद हैं.
चुनाव कार्यक्रम के मुताबिक6अक्टूबर2026तक उम्मीदवार अपना नामांकन दाखिल कर सकेंगे.7अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी,जबकि9अक्टूबर तक उम्मीदवार अपना नाम वापस ले सकेंगे.
इन आठ सीटों के लिए23अक्टूबर को मतदान कराया जाएगा. मतदान सुबह8बजे से शाम4बजे तक होगा. मतदान के बाद27अक्टूबर को मतगणना कराई जाएगी. चुनाव प्रक्रिया को31अक्टूबर2026तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है.
विधान परिषद की इन सीटों के चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों में उम्मीदवारों के चयन और चुनावी तैयारियों को लेकर गतिविधियां तेज होने की संभावना है. स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में होने वाले इस चुनाव के परिणाम से विधान परिषद में दलों की संख्या के समीकरण पर भी असर पड़ेगा.
पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट-
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।