Live

BIHAR MLC ELECTION 2026

वैशाली में तिरहुत स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन के लिए मतदान जारी, DM और SP ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

हाजीपुर: तिरहुत स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन के लिए वैशाली जिले में शुक्रवार सुबह 8 बजे से कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान जारी है. सहायक निर्वाची पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह और एसपी शुभांक मिश्रा ने विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया.

जिले में कुल 48 मतदान केंद्र बनाए गए हैं,जिसमें स्नातक निर्वाचन के लिए 32 और शिक्षक निर्वाचन के लिए 16 केंद्र शामिल हैं. कुल 38,089 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे,जिनमें स्नातक के 35,257 और शिक्षक के 2,832 मतदाता हैं. मतदान सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक होगा.

निरीक्षण के दौरानDMने अधिकारियों को निर्देश दिया कि चुनाव आयोग के नियमों का अक्षरशः पालन हो,सभी बूथों पर वीडियोग्राफी जारी रहे और मतदाताओं को कोई असुविधा न हो. उन्होंने दंडाधिकारियों और पुलिस पदाधिकारियों को पूरी सतर्कता और निष्पक्षता के साथ ड्यूटी करने को कहा.

शांतिपूर्ण मतदान के लिए 16 जोनल और 5 सुपर जोनल दंडाधिकारी तैनात किए गए हैं. मतदान समाप्ति के बाद सभी मतपेटियां सुरक्षा के साथMITमुजफ्फरपुर भेजी जाएगी.

वैशाली से पंकज चौहान की रिपोर्ट-

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें