BIHAR POLITICS
बिहार MLC चुनाव में अनंत सिंह की खुली चुनौती, बोले- 21 अक्टूबर को निकाल देंगे गैस, नीरज कुमार के खिलाफ जन सुराज प्रत्याशी का प्रचार तेज
पटना/नालंदा: बिहार में विधान परिषद चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज हो गई है. पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में जदयू के भीतर जारी खींचतान के बीच मोकामा के विधायक अनंत सिंह ने जदयू प्रत्याशी नीरज कुमार पर एक बार फिर तीखा हमला बोला है. अनंत सिंह ने चुनौती देते हुए कहा कि 21 तारीख को सबका हिसाब हो जाएगा. उनके इस बयान से बिहार की सियासत में हलचल बढ़ गई है.
'हम पुदीना सिंह हैं,21 तारीख को निकाल देंगे गैस'
अनंत सिंह ने नीरज कुमार पर तंज कसते हुए कहा, ''हम पुदीना सिंह हैं न,21 तारीख को पुदीना निकाल देंगे.''उन्होंने आगे कहा कि लोग उन्हें चुनौती दे रहे हैं,लेकिन 21 तारीख को सबकी गैस निकाल देंगे. उनके इस बयान को पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है.
जन सुराज प्रत्याशी के समर्थन में प्रचार
अनंत सिंह बुधवार,14 अक्टूबर को नालंदा जिले के रहुई में जन सुराज प्रत्याशी डॉ. अनुज सिंह के समर्थन में जनसभा करने वाले हैं. इसके बाद वह रोड शो करेंगे और बिहारशरीफ के मघड़ा स्थित मां शीतला मंदिर में पूजा-अर्चना भी करेंगे. उनके इस चुनावी अभियान को जदयू प्रत्याशी नीरज कुमार के लिए राजनीतिक चुनौती माना जा रहा है.
जदयू में अंदरूनी खींचतान से बढ़ी परेशानी
पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से नीरज कुमार जदयू के प्रत्याशी हैं,जबकि अनंत सिंह जन सुराज के उम्मीदवार डॉ. अनुज सिंह के समर्थन में प्रचार कर रहे हैं. इससे जदयू के भीतर मतभेद खुलकर सामने आ रहे हैं. पार्टी नेतृत्व के सामने अपने प्रत्याशी के समर्थन में एकजुटता बनाए रखने की चुनौती है.
बिहार में आठ विधान परिषद सीटों के लिए 23 अक्टूबर को मतदान होना है. ऐसे में अनंत सिंह के बयान और उनके चुनाव प्रचार पर राजनीतिक हलकों की नजरें टिकी हैं.
पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट-
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।