बिहार MLC चुनाव 2026
मंत्री रामकृपाल यादव ने शिक्षकों से एनडीए प्रत्याशियों के पक्ष में वोट करने की अपील की
दानापुर: एमएलसी चुनाव 2026 को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है. इसी क्रम में मंत्री रामकृपाल यादव ने शुक्रवार को दानापुर के विभिन्न विद्यालयों का दौरा कर शिक्षकों से मुलाकात की और एनडीए प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान करने की अपील की.
मंत्री रामकृपाल यादव ने दानापुर स्थित देवकीनंदन कन्या उच्च विद्यालय, डीएवी इंटर स्कूल, बलदेव इंटर स्कूल और जनकधारी लाल हाई स्कूल पहुंचे. इस दौरान उन्होंने शिक्षकों से संवाद किया और स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से एनडीए प्रत्याशी नवल किशोर, एनडीए प्रत्याशी नवल किशोर यादव तथा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से एनडीए प्रत्याशी नीरज कुमार को समर्थन देने की अपील की.
उन्होंने शिक्षकों से दोनों प्रत्याशियों के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान करने और उन्हें भारी मतों से विजयी बनाने का आग्रह किया. इस दौरान एमएलसी चुनाव को लेकर शिक्षकों के बीच एनडीए प्रत्याशियों के समर्थन में जनसंपर्क अभियान चलाया गया.
गौरतलब है कि आगामी23तारीख को एमएलसी चुनाव के लिए मतदान होना है. इसको लेकर प्रत्याशी और उनके समर्थक मतदाताओं से संपर्क साधने में जुटे हैं.
दानापुर से अभय राज की रिपोर्ट--
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।