Bihar News
बिहार में आसमान से गिरी आफत, ठनका गिरने से दो युवकों की दर्दनाक मौत, गांव में मचा कोहराम
NEWS DESK :बिहार में एकबार फिर आसमान से आफत बरसी है। जी हां, लखीसराय में आकाशीय बिजली गिरने से दो लोगों की मौत हो गयी है। इस घटना के बाद पूरे गांव में कोहराम मच गया है।
आसमान से गिरी आफत
ये घटना जमुई जिले के सिकंदरा के पास लोहंडा गांव के पास हुई है, जहां दो युवक ठनका की चपेट में आ गये और दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जाता है कि निक्की कुमार और मनीष कुमार मोटर बनवाने के लिए सिकंदरा जा रहे थे, तभी बारिश शुरू हो गयी है। बारिश से बचने के लिए दोनों युवक बरगद की पेड़ के नीचे छिप गये, जिसके बाद वज्रपात की चपेट में आने से दोनों की मौत हो गयी।
गांव में पसरा मातमी सन्नाटा
इस घटना के बाद पूरे इलाके में मातमी सन्नाटा पसर गया। वहीं, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ये दोनों युवक लखीसराय के रामगढ़चौक प्रखंड के दूरडीह गांव के रहने वाले थे।
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।