प्रदर्शनकारी शिक्षकों पर कार्रवाई शुरू
सबसे पहले नपे इस प्रखंड के गुरुजी, वीडियो में मिले कई सबूत
NEWS DESK :11 जुलाई को गर्दनीबाग में शिक्षकों द्वारा किए गये प्रदर्शन मामले में शिक्षा विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी है। पटना के जिला शिक्षा पदाधिकारी ने धनरूआ प्रखंड के शिक्षक मो. सनाउल्लाह को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का निर्देश दिया है। उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई का निर्देश दिया गया है।
शिक्षा विभाग ने शुरू की कार्रवाई
दरअसल, शिक्षक मो. सनाउल्लाह के खिलाफ वीडियो में कई सबूत मिले थे, जिसमें वह एक निजी पोर्टल को इंटरव्यू देते हुए पाए गए हैं। सभी शिक्षकों पर कार्रवाई शुरू हो गई है। उनको पहचान कर उनके खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की जा रही है।
शिक्षकों की हो रही पहचान
गौरतलब है कि शिक्षा विभाग ने 11 जुलाई को पटना के गर्दनीबाग में शिक्षकों के प्रदर्शन में शिक्षकों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए थे। वीडियो फुटेज से सभी शिक्षकों की पहचान की जा रही है। उनके खिलाफ सस्पेंशन की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।