Live

'मुख्यमंत्री से नहीं संभल रहा बिहार'

बढ़ते क्राइम पर भड़के नित्यानंद राय, कहा : नीतीश-तेजस्वी ने क्रिमिनल्स के हाथों कर दिया बिहार

P
Prasoon Pandeyलेखक

PATNA : बिहार में बिगड़ते लॉ एंड ऑर्डर पर केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने सवाल खड़े किए हैं और प्रदेश सरकार पर सीधा निशाना साधा है। केन्द्रीय मंत्री ने कहा है कि सूबे में विधि-व्यवस्था पूरी तरह से फेल हैं। लगातार आपराधिक घटनाओं में इजाफा हो रहा है।


बिहार में बढ़ते क्राइम पर भड़के नित्यानंद राय

नीतीश सरकार पर बरसते हुए केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री ने कहा कि बिहार के मुखिया नीतीश कुमार से प्रदेश संभल नहीं रहा है। आपराधी रोजाना बड़ी वारदातों को अंजाम देकर पुलिस और सरकार को खुली चुनौती दे रहे हैं। सूबे में विधि-व्यवस्था पूरी तरह से फेल हैं। लगातार आपराधिक घटनाओं में इजाफा हो रहा है।

बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री ने कहा बिहार में क़ानून व्यवस्था पूरी तरह समाप्त हो गई है और अपराधियों का राज कायम हो गया है। नीतीश-तेजस्वी ने अपराधियों के हवाले बिहार को कर दिया है।

सुशासन बाबू अब हो गये 'कुशासन बाबू'

उन्होंने कहा कि पिछले एक साल में बिहार में क्राइम का ग्राफ बढ़ा है, जो बेहद ही चिंताजनक है। अपराधियों के कारण बिहारवासियों के मन में खौफ़ है। बिहार में लगातार भ्रष्टाचार और अपराध बढ़ रहा है लेकिन फिर भी नीतीश कुमार खुद को सुशासन बाबू बताते हैं। वे अब सुशासन बाबू नहीं बल्कि कुशासन बाबू हो गये हैं।

JDU प्रवक्ता के बयान पर भड़के नित्यानंद राय

वहीं, जेडीयू के प्रवक्ता नीरज कुमार के बेतुका बयान पर नित्यानंद राय ने कहा कि जेडीयू के लोगों को पाकिस्तान एकबार घूम कर आना चाहि। वहां की महंगाई और आतंक के राज को देख लेना चाहिए। भारत की जनता पाकिस्तान मुर्दाबाद कहती है लेकिन जेडीयू, आरजेडी और कांग्रेस पाकिस्तान जिंदाबाद कहती है।

उन्होंने ये भी कहा कि पाकिस्तान की जनता मोदी-मोदी और भारत-भारत कह रही है और भारत जैसी व्यवस्था लागू करने की मांग कर रही है लेकिन इनलोगों को भारत और भारत के संविधान पर भरोसा नहीं है।

'अटल पार्क' का नाम बदलने पर नित्यानंद राय की दो टूक

इसके साथ ही लालू प्रसाद के बड़े लाल और बिहार सरकार में मंत्री तेजप्रताप यादव द्वारा अटल पार्क का नाम बदले जाने पर बीजेपी नेता नित्यानंद राय ने कहा है कि ये ठीक नहीं है। अटल बिहारी वाजपेयी तो सभी दलों के नेता रहे हैं। भारत रत्न वाले महापुरुष के नाम पर अटल पार्क का नाम बदलना ठीक नहीं है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को खुद इस पर संज्ञान लेना चाहिए।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि नीतीश जी, आपके भतीजे तेजस्वी ने ही आपका नाम बदला था और अब बिहार को भी बदलने का काम कर रहे हैं।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें