Live

BIHAR NEWS

बिहार में सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए ऊर्जा विभाग की बड़ी पहल, करीब 2 हजार अधिकारी और कर्मचारियों ने घरों में लगवाए रूफटॉप सोलर प्लांट

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

पटना : बिहार में दोनों बिजली वितरण कंपनियों के करीब 2 हजार अधिकारी और कर्मचारियों ने अपने घरों में रूफटॉप सोलर प्लांट लगवाए हैं. नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (NBPDCL) और साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (SBPDCL) के अधिकारी-कर्मचारी मुख्यालय से लेकर सर्किल, डिविजन और क्षेत्रीय स्तर तक खुद सौर ऊर्जा अपनाने के साथ आम उपभोक्ताओं को भी इसके लिए जागरूक कर रहे हैं.

ऊर्जा विभाग का उद्देश्य पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को सिर्फ सरकारी योजना तक सीमित नहीं रखना, बल्कि इसे जनभागीदारी का व्यापक अभियान बनाना है. विभागीय अधिकारी और कर्मचारी अपने अनुभवों के जरिए लोगों को सौर ऊर्जा के फायदे, सरकारी अनुदान, आवेदन प्रक्रिया और बिजली बिल में होने वाली बचत की जानकारी दे रहे हैं. ऊर्जा मंत्री शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल ने कहा कि सौर ऊर्जा भविष्य की जरूरत है. पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना आम परिवारों को स्वच्छ और सस्ती ऊर्जा अपनाने का अवसर दे रही है. विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों का खुद अपने घरों में सोलर प्लांट लगवाना सकारात्मक पहल है. स्वच्छ ऊर्जा के लक्ष्य को हासिल करने के लिए जनभागीदारी बेहद जरूरी है. उन्होंने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से खुद उदाहरण बनकर आम लोगों को सौर ऊर्जा अपनाने के लिए प्रेरित करने की अपील की.

पटना से नीरज उपाध्याय की रिपोर्ट-

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें