Live

बिहार में राजस्व विभाग की बड़ी कार्रवाई

तीन अधिकारियों पर गिरी गाज, एक निलंबित, दूसरे की वेतन वृद्धि रुकी, तीसरे की पेंशन कटी

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

पटना: राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने तीन अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की है. विभाग की ओर से जारी आदेश के मुताबिक बांका, अररिया और सारण जिले के अधिकारियों पर अलग-अलग मामलों में दंड लगाया गया है.

बांका जिले के चांदन के अंचल अधिकारी रविकांत कुमार को निलंबित कर दिया गया है. उन पर20हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किए जाने का आरोप है. विभाग ने गिरफ्तारी की तारीख से ही उनका निलंबन प्रभावी माना है.

वहीं, अररिया जिले के नरपतगंज के राजस्व अधिकारी रामउदगार चौपाल के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है. उन पर गलत और भ्रामक प्रतिवेदन के आधार पर दाखिल-खारिज के एक मामले को अस्वीकृत करने का आरोप लगाया गया. विभाग ने उनकी वेतन वृद्धि पर रोक लगाने का फैसला लिया है.

सारण जिले के अंचल अधिकारी जयशंकर प्रसाद पर नामांतरण रिविजन वाद संख्या66/99-2000में पारित आदेश की अवहेलना करते हुए अनुशंसा करने का आरोप है. विभाग के अनुसार विक्रेता के नाम जमाबंदी कायम नहीं रहने के बावजूद नामांतरण के लिए अनुशंसा की गई थी.

इस मामले में जयशंकर प्रसाद की पेंशन में पांच वर्षों तक15 प्रतिशत की कटौती का आदेश दिया गया है. तीनों मामलों में विभागीय कार्रवाई मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल के अनुमोदन के बाद की गई है.

पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट--

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें