Live

बिहार में निवेश को बढ़ावा

9 विभागों की 62 सेवाएं एक पोर्टल पर, सिंगल विंडो क्लियरेंस सिस्टम का हुआ शुभारंभ

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

पटना: बिहार मेंEase of Doing Businessको बढ़ावा देने के लिए उद्योग विभाग ने रिवैम्प्डSingle Window Clearance Portalलॉन्च किया है. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व और उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह के मार्गदर्शन में शुरू किए गए इस पोर्टल को उद्योग विभाग के सचिव कुंदन कुमार ने लॉन्च किया.

रिवैम्प्ड पोर्टल के लाइव होने के साथ अब 9 विभागों की 62 सेवाएं एक ही डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होगी. निवेशक अपने प्रोजेक्ट के लिए जरूरी स्वीकृतियों की पहचान करने,लाइसेंस के लिए आवेदन करने,पहले से मिले लाइसेंस अपलोड करने और आवेदन की स्थिति को ऑनलाइन ट्रैक कर सकेंगे. इससे अलग-अलग विभागों के पोर्टल पर जाने की जरूरत कम होगी.

पोर्टल केKnow Your ApprovalयानीKYAमॉड्यूल के जरिए निवेशक अपने प्रोजेक्ट के चरण के अनुसारPre-EstablishmentऔरPre-Operationमें जरूरी अनुमतियों की जानकारी हासिल कर सकेंगे. इसके बाद संबंधित स्वीकृति के लिए सीधेApplyविकल्प से आवेदन किया जा सकेगा.

पोर्टल पर प्रदूषण नियंत्रण,मद्यनिषेध,उत्पाद एवं निबंधन,विधिक माप विज्ञान,जल संसाधन,अग्निशमन,ऊर्जा,पर्यावरण एवं वन,पथ निर्माण तथा राजस्व एवं भूमि सुधार से जुड़ी सेवाएं एकीकृत की गई है.

इसके अलावाRegister Your Intent, Strategic PartnershipऔरInvestor Facilitationजैसी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गई है. इनके जरिए निवेशक औपचारिक आवेदन से पहले संबंधित अधिकारियों से संपर्क,अपॉइंटमेंट और जरूरी संपर्क विवरण हासिल कर सकेंगे.

उद्योग विभाग के सचिव कुंदन कुमार ने कहा किSingle Windowसे स्वीकृति प्रक्रिया में पारदर्शिता और विजिबिलिटी बढ़ेगी. उद्योग निदेशक मुकुल कुमार गुप्ता ने इसे बिहार केEase of Doing Businessइकोसिस्टम को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया.

पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट--

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें