BIHAR NEWS
बिहार में कानून व्यवस्था को लेकर सीएम सम्राट ने की समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश
पटना:मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शुक्रवार को बिहार में कानून व्यवस्था को लेकर समीक्षा बैठक की. बैठक में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को अपराध नियंत्रण के लिए कड़े निर्देश दिए हैं.
बिहार में कानून व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सख्त रुख अपनाया है। कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को अपराध नियंत्रण के लिए कड़े निर्देश दिए हैं।
मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि है राज्य में कानून का राज स्थापित करना सरकार की प्राथमिकता है. अपराध के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति को प्रभावी ढंग से लागू किया जाए और अपराधियों पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित हो.
बैठक में अधिकारियों को कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतर्क रहने और जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए.
मुख्यमंत्री का स्पष्ट संदेश है—सुशासन, सुरक्षा और न्याय सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताएं हैं. अपराध नियंत्रण में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.
पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट-
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।