BIG BREAKING
बिहार में ग्रामीण कार्य विभाग के इंजीनियर पर निगरानी का शिकंजा, आय से अधिक संपत्ति मामले में पटना समेत चार ठिकानों पर छापेमारी
पटना : बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई की है. ग्रामीण कार्य विभाग में पदस्थापित सुपरिटेंडेंट इंजीनियर चंद्रशेखर सिंह के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप में गुरुवार को एक साथ चार ठिकानों पर छापेमारी की गई. निगरानी की अलग-अलग टीमें बिहार के पटना, छपरा और कटिहार के अलावा पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में जांच कर रही है.
चार ठिकानों पर एक साथ छापेमारी
जानकारी के अनुसार,चंद्रशेखर सिंह की तैनाती छपरा में ग्रामीण कार्य विभाग के सुपरिटेंडेंट इंजीनियर के पद पर बताई जा रही है. निगरानी विभाग को उनके खिलाफ आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक संपत्ति अर्जित करने की शिकायत मिली थी. शिकायत और उपलब्ध तथ्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई गई. इसके बाद अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी की कार्रवाई शुरू की गई.
पटना में निगरानी की टीम रूपसपुर थाना क्षेत्र के लोहिया पथ स्थित सरयुग वामिका अपार्टमेंट पहुंची. यहां फ्लैट नंबर103में जांच की गई. जानकारी के मुताबिक,टीम दोपहर करीब12:30बजे फ्लैट पर पहुंची थी. छापेमारी के दौरान घर में मौजूद दस्तावेजों और संपत्ति से जुड़े कागजात की जांच की जा रही है.
संपत्ति से जुड़े दस्तावेज खंगाल रही टीम
निगरानी की टीमें जमीन,मकान,बैंक खातों,निवेश और अन्य चल-अचल संपत्तियों से संबंधित दस्तावेजों की पड़ताल कर रही है. जांच का उद्देश्य यह पता लगाना है कि अधिकारी ने अपनी ज्ञात आय के मुकाबले कितनी संपत्ति अर्जित की है और उसके स्रोत क्या हैं.
फिलहाल निगरानी विभाग की कार्रवाई जारी है. छापेमारी में नकदी,जेवरात या अन्य संपत्तियों की बरामदगी को लेकर आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है. जांच पूरी होने और विभाग की आधिकारिक रिपोर्ट आने के बाद ही मामले में आगे की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी.
पटना में सरयुग वामिका अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर103में निगरानी की टीम पहुंची है.
जानकारी के मुताबिक, निगरानी की टीम दोपहर12:30बजे फ्लैट पर पहुंची थी. हालांकि, छापेमारी के दौरान चंद्रशेखर सिंह घर पर मौजूद नहीं हैं.
छपरा, कटिहार और सिलीगुड़ीचार में भी संपत्ति की जांच
निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम पटना के अलावा छपरा, कटिहार और पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी स्थित ठिकानों पर भी छापेमारी कर रही है.
चंद्रशेखर सिंह पर आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप है. निगरानी टीम की आय से अधिक अर्जित संपत्ति की जांच कर रही है. फिलहाल, छापेमारी में क्या-क्या मिला है और कितनी संपत्ति से जुड़े दस्तावेज बरामद हुए हैं, इसकी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है. निगरानी की जांच पूरी होने के बाद ही जानकारी मिल सकती है.
पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट-
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।