Hindi News / खाते में रकम देख घबराए वृद्ध, बैंक ने जांच के बाद सच्चाई सामने...

बिहार में एक वृद्धा पेंशनधारी रातों-रात बने अरबपति : खाते में रकम देख घबराए वृद्ध, बैंक ने जांच के बाद सच्चाई सामने रखी

Edited By:  |
bihar mai ek vridha pentiondhari raton-rat bane arabpati

समस्तीपुर:बिहार के समस्तीपुर जिले के सरायरंजन थाना क्षेत्र के नौआचक पंचायत के गांवपुर वार्ड-13निवासी भरत ईश्वर उस समय हैरान रह गए, जब वृद्धा पेंशन निकालने के लिए सीएसपी केंद्र पहुंचे. सीएसपी पर उन्हें बताया गया कि उनके खाते में7अरब40करोड़68लाख72हजार895रुपये78पैसे दिखाई दे रहे हैं.

इतनी बड़ी रकम की जानकारी मिलते ही बुजुर्ग घबरा गए. उन्हें डर सताने लगा कि कहीं इतनी राशि उनके खाते में आने के कारण पुलिस उन्हें पकड़ न ले. घर पहुंचकर उन्होंने पूरी बात अपने बेटे को बताई. इसके बाद परिजन उन्हें लेकर सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की शाखा पहुंचे, जहां शाखा प्रबंधक ने खाते की जांच की. जांच में पता चला कि खाते में केवल 500 रुपये ही मौजूद हैं.

इधर शाखा प्रबंधक रोहित कुमार ने बताया कि बैंक के रिकॉर्ड में अरबों रुपये की कोई राशि नहीं है. संभव है कि सीएसपी के सिस्टम में तकनीकी गड़बड़ी या डिस्प्ले की त्रुटि के कारण गलत राशि दिखाई गई हो. बैंक ने लोगों से ऐसी स्थिति में घबराने के बजाय सीधे बैंक शाखा से जानकारी लेने की अपील की है. फिलहाल बैंक ने स्पष्ट कर दिया है कि खाते में सिर्फ500रुपये ही हैं और करोड़ों-अरबों रुपये दिखने की बात तकनीकी त्रुटि प्रतीत होती है. मामले के बाद इलाके में यह घटना चर्चा का विषय बनी हुई है.