बिहार में एक और पुल धड़ाम
छपरा में नदी पर बना पुल भरभरा कर गिरा, 10 गांवों का संपर्क बाधित
छपरा : इस वक्त की बड़ी खबर बिहार के छपरा से है जहां सारण जिले के जनता बाजार ढोढनाथ मंदिर के पास नदी पर बना पुल भरभरा कर गिर गया. यह पुल 2004 में बना था. पुल गिरते देख लोगों में हाहाकार मच गया. एकमा के पूर्व विधायक धूमल सिंह के द्वारा यह पुल बनवाया गया था. आज इस पुल को ध्वस्त हो जाने से दस गांवों का संपर्क टूट गया.
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।