Live

BIHAR NEWS

बिहार में दो ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के लिए 7,373 एकड़ जमीन की खरीद की तैयारी, 26 हजार से अधिक रैयतों की जमीन पर नजर

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

पटना: बिहार में हवाई कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए सोनपुर और भागलपुर-मुंगेर में प्रस्तावित दो ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट परियोजनाओं के लिए जमीन जुटाने की तैयारी तेज हो गई है. दोनों परियोजनाओं के लिए कुल7,373एकड़ जमीन की जरूरत है. अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि किसानों की जमीन की कीमत कैसे तय होगी और उन्हें कितना मुआवजा मिलेगा. फिलहाल जमीन की अंतिम दर निर्धारित नहीं की गई है.

जमीन की खरीद बिहार रैयती भूमि क्रय नीति, 2020के प्रावधानों के तहत की जाएगी. संबंधित रैयती भूमि क्रय समितियां और सक्षम प्राधिकार निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार कीमत तय करने की प्रक्रिया पूरी करेंगे. प्रशासन पहले जमीन के दस्तावेज, स्वामित्व और राजस्व अभिलेखों का सत्यापन करेगा. इसके बाद संबंधित रैयतों से बातचीत कर जमीन की कीमत पर सहमति बनाने का प्रयास किया जाएगा.

सोनपुर एयरपोर्ट के लिए4,228एकड़ जमीन

सारण जिले में प्रस्तावित सोनपुर एयरपोर्ट के लिए लगभग4,228एकड़ जमीन चिह्नित की गई है. सोनपुर और दरियापुर अंचल के26मौजों की जमीन इस परियोजना के दायरे में है. इससे करीब14,224रैयत और उनकी जमाबंदियां जुड़ी हैं. जमीन की खरीद से पहले भूखंडों के दस्तावेजों और मालिकाना हक की जांच की जाएगी.

भागलपुर-मुंगेर में3,145एकड़ की जरूरत

भागलपुर-मुंगेर क्षेत्र में प्रस्तावित अजगैबीनाथ ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के लिए करीब3,145एकड़ जमीन की आवश्यकता है. इसके दायरे में14मौजे और लगभग12हजार रैयतों की जमीन आएगी. भागलपुर सदर, सुल्तानगंज, मुंगेर सदर, तारापुर और बरियारपुर अंचलों में जमीन चिह्नित की गई है.

सहमति से होगी खरीद, दर तय होने का इंतजार

सरकार की योजना किसानों से बातचीत कर जमीन खरीदने की है. सहमति नहीं बनने पर लागू कानूनों के तहत अधिग्रहण की प्रक्रिया अपनाई जा सकती है. जमीन खरीद से जुड़ी प्रशासनिक प्रक्रिया में सहायता के लिए सलाहकार एजेंसी के चयन की तैयारी भी की जा रही है.

फिलहाल प्रति एकड़ या प्रति कट्ठा जमीन की कीमत और किसानों को मिलने वाली वास्तविक राशि स्पष्ट नहीं है. अंतिम दर तय होने के बाद ही मुआवजे की तस्वीर सामने आएगी.

पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट-

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें