Live

BIHAR NEWS

बिहार में धान खरीद की तैयारी तेज, उत्तर बिहार में 1 नवंबर और दक्षिण बिहार में 15 नवंबर से अधिप्राप्ति शुरू करने की तैयारी

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

पटना:बिहार में खरीफ विपणन मौसम2026-27के तहत धान अधिप्राप्ति की प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी तेज कर दी गई है. सहकारिता विभाग के अनुसार, उत्तर बिहार में1नवंबर और दक्षिण बिहार में15नवंबर से धान की खरीद शुरू करने की तैयारी है. सरकार का उद्देश्य किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य उपलब्ध कराना और खरीद प्रक्रिया को पारदर्शी बनाना है.

सहकारिता मंत्री राम कृपाल यादव ने कहा कि धान अधिप्राप्ति की पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित की जाएगी. किसानों की सुविधा और हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी. विभाग ने अधिप्राप्ति के बाद किसानों को48घंटे के अंदर भुगतान सुनिश्चित करने का लक्ष्य रखा है.

भारत सरकार की ओर से खरीफ विपणन मौसम2026-27के लिए सामान्य धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी)2,441रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है. वहीं, ग्रेड-ए धान का समर्थन मूल्य2,461रुपये प्रति क्विंटल तय किया गया है. इससे किसानों को अपनी उपज का निर्धारित मूल्य प्राप्त करने में मदद मिलेगी.

इस बार धान अधिप्राप्ति की प्रक्रिया में किसानों के एग्री स्टैक डाटा का उपयोग किया जाएगा. सहकारिता विभाग ने धान बेचने के इच्छुक किसानों से समय रहते अपनी एग्री स्टैक आईडी बनवाने की अपील की है. इस कार्य में पैक्स और व्यापार मंडलों के अध्यक्षों, प्रबंधकों तथा अन्य पदाधिकारियों का सहयोग भी लिया जा सकता है.

विभाग के अनुसार, धान बिक्री के लिए आवेदन की प्रक्रिया20अगस्त2026से हीesahkari.bihar.gov.in पोर्टल पर शुरू की जा चुकी है. इच्छुक किसान पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं.

सहकारिता विभाग धान खरीद को सुचारू और किसान हितैषी बनाने के लिए आवश्यक तैयारियां कर रहा है, ताकि किसानों को उपज बेचने में परेशानी न हो और उन्हें समय पर भुगतान मिल सके.

पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट-

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें