Live

BIHAR NEWS

बिहार में बुलेट ट्रेन की तैयारी तेज, पटना से वाराणसी का सफर 50 मिनट में, बक्सर-आरा समेत कई शहरों में स्टेशन प्रस्तावित

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

पटना : बिहार में हाईस्पीड रेल कनेक्टिविटी को लेकर बड़ी संभावनाएं सामने आ रही है. दिल्ली-वाराणसी बुलेट ट्रेन कॉरिडोर को पटना और आगे सिलीगुड़ी तक विस्तारित करने की योजना पर चर्चा हो रही है. इस परियोजना के साकार होने पर बिहार के कई प्रमुख शहरों को हाईस्पीड रेल नेटवर्क से जोड़ने का रास्ता खुल सकता है. हालांकि, बिहार तक प्रस्तावित विस्तार और स्टेशनों को लेकर अंतिम मंजूरी की पुष्टि अभी बाकी है.


पटना से वाराणसी का सफर 50 मिनट में!


प्रस्तावित योजना के अनुसार, पटना से वाराणसी की दूरी बुलेट ट्रेन से करीब50मिनट में तय करने की संभावना जताई जा रही है. हाईस्पीड रेल सेवा शुरू होने से बिहार और उत्तर प्रदेश के बीच यात्रा का समय काफी कम हो सकता है. इससे यात्रियों, कारोबारियों और नौकरीपेशा लोगों को फायदा मिलने की उम्मीद है.


बिहार के इन शहरों में बन सकते हैं स्टेशन


प्रस्तावित विस्तार के तहत बक्सर, आरा, पटना, बेगूसराय, खगड़िया और कटिहार जैसे शहरों में स्टेशन बनाए जाने की संभावना जताई गई है. हालांकि, इन शहरों में स्टेशन बनने की आधिकारिक पुष्टि और अंतिम रूट निर्धारण होना बाकी है.


865 किलोमीटर लंबा होगा दिल्ली-वाराणसी कॉरिडोर


रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली से वाराणसी के बीच प्रस्तावित हाईस्पीड रेल कॉरिडोर की लंबाई लगभग865किलोमीटर और अनुमानित लागत करीब1.21लाख करोड़ रुपये बताई गई है. परियोजना की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट और तकनीकी प्रक्रियाओं के बाद आगे की मंजूरी तथा निर्माण संबंधी फैसले अहम होंगे.


दिल्ली और सिलीगुड़ी की कनेक्टिविटी पर नजर


बुलेट ट्रेन नेटवर्क का विस्तार होने पर बिहार को दिल्ली और पूर्वोत्तर के क्षेत्रों से बेहतर कनेक्टिविटी मिल सकती है. इससे पर्यटन, व्यापार और क्षेत्रीय विकास को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है. फिलहाल परियोजना के अंतिम रूट, स्टेशनों और निर्माण की समयसीमा को लेकर आधिकारिक फैसले का इंतजार है.

पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट-

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें