बिहार में बारिश का दौर जारी
तीन जिलों में अत्यंत भारी बारिश का अलर्ट, पटना समेत कई जिलों में तेज बारिश की संभावना
पटना:बिहार में दक्षिण-पश्चिम मानसून की सक्रियता बनी हुई है. मौसम विज्ञान केंद्र,पटना ने27सितंबर को राज्य के कई हिस्सों में बारिश,वज्रपात और तेज हवाओं को लेकर अलर्ट जारी किया है. पूर्वी चंपारण,पश्चिमी चंपारण और गोपालगंज में मेघगर्जन और वज्रपात के साथ अत्यंत भारी बारिश की संभावना जताई गई है. इन जिलों में40से50किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती है.
इसके अलावा पटना,मुजफ्फरपुर,शिवहर,सीतामढ़ी,सीवान और वैशाली में भारी वर्षा होने के आसार हैं. ऐसे में इन इलाकों में जलजमाव की स्थिति बन सकती है. निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है.
पिछले24घंटे के दौरान बिहार के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई. मधुबनी के झंझारपुर और खगड़िया के परबत्ता में68.8-68.8मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड हुई. कैमूर के भभुआ में अधिकतम तापमान31.6डिग्री सेल्सियस रहा,जबकि पश्चिमी चंपारण के वाल्मीकिनगर में न्यूनतम तापमान21डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. भोजपुर में68किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चली.
मौसम विभाग के मुताबिक पूर्वोत्तर मध्य प्रदेश और उत्तरी छत्तीसगढ़ के ऊपर बना निम्न दबाव का क्षेत्र कमजोर हो रहा है. अगले दो दिनों में तापमान में बड़े बदलाव की संभावना नहीं है. इसके बाद अधिकतम तापमान में3से5डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है.
मौसम विभाग ने लोगों से वज्रपात के दौरान खुले स्थानों,ऊंचे पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने की अपील की है.
पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट-
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।