Hindi News / तेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री को लिखा पत्र, राष्ट्रीय आपदा घोषित करने समेत 7...

बिहार में बाढ़ पर सियासत गरमाई : तेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री को लिखा पत्र, राष्ट्रीय आपदा घोषित करने समेत 7 सूत्री मांग

Edited By:  |
bihar mai barh per siyasat garmayi

पटना: नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सोमवार को प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर बिहार की बाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की मांग की. उन्होंने बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए7सूत्री मांगें रखी है.

संवाददाताओं से बात करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा, मैंने 7 मांग की है. सबसे पहली मांग है बिहार में भीषण बाढ़ आई है, उसे राष्ट्रीय आपदा घोषित किया जाए और 5 हजार करोड़ का स्पेशल पैकेज राज्य को मिले.

तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया है कि बाढ़ से पहले बिहार सरकार ने आकस्मिक निधि से करीब4,000करोड़ रुपये निकाले,लेकिन इसका इस्तेमाल बाढ़ पीड़ितों के लिए नहीं किया गया.

सरकार पर बाढ़ से निपटने की तैयारियों को लेकर भी सवाल लगाए.

तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री पर भी साधा निशाना,कहा—बाढ़ को लेकर सरकार के पास कोई ठोस विजन नहीं है. बाढ़ के मुद्दे पर बिहार की सियासत एक बार फिर गरमाई. तेजस्वी के पत्र और आरोपों के बाद सरकार की ओर से जवाब का इंतजार है.

पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट--