Live

BIHAR NEWS

बिहार में बदलेगा डायल-112 का सिस्टम, SP-SDPO को मिलेगा वारदात का तत्काल अलर्ट

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

पटना: बिहार में आपातकालीन पुलिस सहायता व्यवस्था डायल-112 को और मजबूत करने की तैयारी है. नई व्यवस्था लागू होने के बाद डायल-112 पर किसी वारदात या आपात स्थिति की सूचना मिलते ही संबंधित जिले केSPऔरSDPOको भी तत्काल अलर्ट मिल सकेगा. इसके लिएERSSकी ओर से जिलों केSPऔरSDPOको टैब उपलब्ध कराने तथा सिस्टम का सर्वर तैयार करने की प्रक्रिया चल रही है.

फिलहाल डायल-112 पर सूचना मिलने के बाद शिकायतकर्ता की लोकेशन के आधार पर सबसे नजदीकी 112 वाहन को टैग किया जाता है. सूचना संबंधित वाहन और थानाध्यक्ष तक पहुंचती है. नई व्यवस्था में यही अलर्टSPऔरSDPOतक भी पहुंचेगा.

SPअपने जिले में चल रहे सभी 112 वाहनों की लोकेशन की निगरानी कर सकेंगे. यह भी पता चलेगा कि वाहन घटनास्थल के लिए रवाना हुआ या नहीं और मौके पर पहुंचा या नहीं. किसी तरह की दिक्कत होने पर वरिष्ठ अधिकारी तत्काल समन्वय कर सकेंगे.

इसके अलावा हर जिले में डायल-112 जिला समन्वय केंद्र खोलने की तैयारी है,जहांDSPरैंक के अधिकारी तैनात होंगे. सरकारी बसों में लगे पैनिक बटन को भी डायल-112 से जोड़ने का प्रस्ताव परिवहन विभाग को भेजा गया है.

वहीं हाईवे की 1033 और रेलवे की 139 हेल्पलाइन को भी डायल-112 से इंटीग्रेट करने की योजना है. उद्देश्य अलग-अलग माध्यमों से मिलने वाली आपात सूचनाओं को एकीकृत सिस्टम के जरिए नजदीकी पुलिस टीम तक तेजी से पहुंचाना है.

पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट-

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें