Live

BIHAR NEWS

बिहार में 1200 से ज्यादा सरकारी अमीन अनिश्चितकालीन हड़ताल पर, जमीन मापी ठप, 9 अक्टूबर से पटना में होगा बड़ा आंदोलन शुरु

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

पटना: बिहार में1200से ज्यादा नियमित सरकारी अमीन अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं.10सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे अमीनों ने अब पटना में धरना-प्रदर्शन का ऐलान किया है. बिहार राजस्व अमीन संघ के अनुसार, 9अक्टूबर से पटना के गर्दनीबाग में राज्यव्यापी धरना शुरू होगा. इसमें विभिन्न जिलों से अमीन शामिल होंगे.

अमीनों के हड़ताल पर जाने से जमीन मापी से जुड़े काम प्रभावित होने का दावा किया गया है. संघ के मुताबिक कोर्ट से संबंधित मापी के काम के साथ-साथ जमाबंदी पुनरीक्षण और अन्य राजस्व कार्यों पर भी इसका असर पड़ सकता है.

राज्यभर के सरकारी अमीनों ने5अक्टूबर को अपने-अपने जिलों में प्रदर्शन किया था. मांगों पर ठोस पहल नहीं होने के बाद6अक्टूबर से1200से अधिक अमीन अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए. अब आंदोलन को पटना तक ले जाने की तैयारी है.

अमीनों की प्रमुख मांगों में वेतनमान बढ़ाकर पे लेवल-6करने,नजदीकी जिलों में तबादला करने,यात्रा भत्ता देने और रिक्त पदों पर बहाली करने की मांग शामिल है. इसके अलावा पदनाम में बदलाव और प्रमोशन का प्रावधान करने की भी मांग की जा रही है.

अमीन संघ का कहना है कि मार्च2026में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के सचिव के साथ वार्ता हुई थी. संघ के अनुसार,उस दौरान वेतनमान और तबादले समेत कुछ मांगों पर सहमति बनी थी,लेकिन बाद में कार्रवाई नहीं हुई.

अमीनों का आरोप है कि तबादले के लिए विभाग की ओर से तीन बार पोर्टल खोला गया,लेकिन अब तक तबादला नहीं हुआ. कई बीमार और दिव्यांग अमीनों की पोस्टिंग घर से काफी दूर होने का दावा किया गया है.

अमीनों का कहना है कि उनका काम मुख्य रूप से फील्ड आधारित है और कई बार निजी वाहन से लंबी दूरी तय करनी पड़ती है. यात्रा भत्ता नहीं मिलने से उन्हें खर्च खुद उठाना पड़ता है.

वहीं,राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग का जमाबंदी शुद्धिकरण और उत्तराधिकार नामांतरण विशेष अभियान31अक्टूबर तक चलना है. ऐसे में हड़ताल से अभियान के प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है.

पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट-

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें