Live

बिहार के वैशाली में बड़ा हादसा

गंगा नदी में नाव पलटने से 13 बच्चों की मौत, घटना से परिजनों में मातम

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

वैशाली : बड़ी खबर बिहार के वैशाली से है जहां मंगलवार रात गंगा नदी में नाव पलटने से 13 बच्चों की मौत हो गई. सभी 6 से 18 साल के बीच थी. मरनेवालों में 7 बच्चियां एक ही परिवार की थी. घटना से रामपुर श्यामचंद गांव के तीन घरों में मातम पसरा है.

बताया जा रहा है कि मंगलवार को सभी लोग श्राद्ध भोज में शामिल होने के लिए नाव से नदी पार कर रहे थे. अचानक नाव में पानी भर गया और नाव बीच गंगा नदी में पलट गई, जिससे 13 बच्चों की मौत हो गई.कहा जा रहा है कि नावमें तीस से पैंतीस बच्चे सवार थे. पांच का इलाज पटना केNMCH में चल रहा है, बाकी तेरह बच्चों की मौत हो गई है.

घटना के बाद पुलिस प्रशासन द्वारा बारह मृतक बच्चों के शव को उनके परिजनों को सौंप दिया गया है.बिना पोस्टमार्टम कराए सौंप दिया गया है. परिजनों ने कहा था कि हमें अपने बच्चे के शव का पोस्टमार्टम नहीं कराना है.

बताया जा रहा है कि जिस नाव से ये हादसा हुआ है वोजिला प्रशासन द्वारा राघोपुर प्रखंड के गाँव में दिया गया था. ताकि लोग इसी से आवागमन करेंगे. लेकिन देर रात बच्चे इसी नाव से सवार होकर भोज खाने जा रहे थे.यहाँ से डेढ़ सौ मीटर की दूरी पर जा रहे थे. तभी ये हादसा हुआ, जिसमें तेरह बच्चों की मौत हो गई.

सबसे दुखद बात है कि एक परिवार के सात बच्चे और एक परिवार के पाँच बच्चे की मौत हो गई. घटना से पूरे गाँव में मातम छा गया है.

वैशाली से ऋषभ कुमार की रिपोर्ट-

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें