Live

राष्ट्रीय एकता दिवस 2026

बिहार के स्टॉल पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मिथिला पाग से स्वागत

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

पटना/केवड़िया : राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर गुजरात के केवड़िया में आयोजित भव्य समारोह में बिहार पर्यटन विभाग ने सहभागिता की. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उद्घाटित इस आयोजन ने राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं विविधता में एकता के गौरवशाली संदेश को सशक्त रूप से प्रस्तुत किया.

बिहार के स्टॉल पर पहुंचे प्रधानमंत्री का पारंपरिक मिथिला पाग और शॉल भेंटकर स्वागत किया गया.

इस अवसर पर बिहार की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, ऐतिहासिक धरोहरों और पर्यटन की असीम संभावनाओं को इस राष्ट्रीय मंच पर प्रदर्शित किया गया. मधुबनी चित्रकला का जीवंत प्रदर्शन, एक जिला एक उत्पाद के अंतर्गत मखाना, सिक्की कला, टिकुली कला एवं पत्थरकट्टी शिल्प की प्रस्तुति ने बिहार की विशिष्ट लोककलाओं और पारंपरिक शिल्पकला को आकर्षक रूप से सामने रखा.

बिहार के प्रमुख पर्यटन आकर्षणों में महाबोधि मंदिर, मां जानकी पुनौराधाम मंदिर, देव सूर्य मंदिर एवं प्राचीन नालंदा महाविहार के पुरातात्विक स्थल को प्रदर्शित किया गया. साथ ही, बिहार के पारंपरिक व्यंजनों ने आगंतुकों को राज्य की समृद्ध पाक-संस्कृति से परिचित कराया.

राजीव रंजन की रिपोर्ट---

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें