Live

BREAKING NEWS

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी बस्ती पहुंचे, भाजपा नेता हरीश द्विवेदी की मां के श्राद्धकर्म में हुए शामिल

D
Deepak Kumarलेखक

बस्ती (उत्तर प्रदेश): बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के तेलियाजोत पहुंचकर भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं बिहार प्रभारी हरीश द्विवेदी की माता स्वर्गीय यशोदा देवी के श्राद्धकर्म में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने दिवंगत यशोदा देवी को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की।

दिवंगत यशोदा देवी को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने स्वर्गीय यशोदा देवी के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और ईश्वर से उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान देने की कामना की।

शोक संतप्त परिवार से मिलकर जताई संवेदना

श्राद्धकर्म के दौरान मुख्यमंत्री ने भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी और उनके परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने इस दुख की घड़ी में परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति तथा परिजनों को दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का यह दौरा शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना और सम्मान व्यक्त करने के उद्देश्य से रहा। इस दौरान उन्होंने दिवंगत यशोदा देवी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

संजय कुमार की रिपोर्ट

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें