Live

बिहार के मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा

नीतीश सरकार में समाज के हर वर्ग तक पहुंची विकास की रोशनी

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

समस्तीपुर: बिहार के जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी ने समस्तीपुर के विद्यापतिनगर प्रखंड में एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम में हिस्सा लिया. उन्होंने मऊ धनेशपुर दक्षिण में कब्रिस्तान की चहारदीवारी का उद्घाटन किया. यह निर्माण कार्य पंचायती राज के 15वें वित्त आयोग के तहत 17 लाख रुपए की लागत से पूरा किया गया.

मंत्री ने कहा कि नीतीश कुमार की सरकार में विकास की रोशनी समाज के हर वर्ग तक पहुंची है. उन्होंने बताया कि चहारदीवारी बनने से कब्रिस्तान की जमीन पर अतिक्रमण नहीं होगा और इसकी पवित्रता बनी रहेगी. विकास कार्यों की चर्चा करते हुए मंत्री ने अखाड़ा घाट पर अधूरे पुल का मुद्दा भी उठाया. उन्होंने बताया कि 17 अप्रैल को भूमि अधिग्रहण की समस्या का समाधान कर पुल का निर्माण शुरू किया जाएगा.

कार्यक्रम में एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम यह रहा कि दो दर्जन से अधिक लोगों ने जदयू की सदस्यता ग्रहण की. मंत्री ने सभी नए सदस्यों का गमछा और माला पहनाकर स्वागत किया. उन्होंने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में नए सदस्यों को पार्टी में जिम्मेदारी दी जाएगी और वे एनडीए उम्मीदवार के पक्ष में काम करेंगे.

मंत्री ने अपने 20 साल के राजनीतिक सफर का जिक्र करते हुए कहा कि पिछले 15 सालों की तुलना में अब ज्यादा विकास हुआ है. उन्होंने कहा कि उनकी सेवाओं की वजह से विपक्षी दल के लोग भी उनका सम्मान करते हैं.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें