Live

बिहार में बेखौफ लुटेरों का तांडव

हथियार के बल पर व्यवसायी से 1 लाख रुपये की लूट, इलाके के व्यापारियों में दहशत

P
Prasoon Pandeyलेखक

KATIHAR :बिहार में बेखौफ लुटेरों का तांडव बदस्तूर जारी है। बदमाशों ने एकबार फिर लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है और हथियार के बल पर एक व्यवसायी से 1 लाख 5 हजार रुपये लूट लिए हैं। इसके साथ ही व्यवसायी के साथ मारपीट भी की है।


लूट की बड़ी वारदात

लूट की ये बड़ी वारदात कटिहार के NH-31 पर मुसापुर के पास अंजाम दिया है। इस घटना के बाद इलाके के व्यवसायियों में दहशत का माहौल है। बताया जा रहा है कि आलू-प्याज का व्यवसायी बोलेरो से गुलाबबाग मंडी जा रहे थे, तभी घात लगाए बदमाशों ने लूट की इस बड़ी वारदात को अंजाम दिया।


फिलहाल पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश में जुट गई है। लुटेरों की शिनाख्त की जा रही है।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें