Live

सेक्स रैकेट का बड़ा खुलासा

पुलिस ने मारा छापा तो शर्म से झुक गयी आंखें, कई आपत्तिजनक सामान भी बरामद

P
Prasoon Pandeyलेखक

NEWS DESK :बिहार में एकबार फिर सेक्स रैकेट का बड़ा खुलासा हुआ है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापा मारा तो कमरे के अंदर का नजारा देखकर शर्म से आंखें झुक गई। पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में आपत्तिजनक सामान भी बरामद किए हैं।


सेक्स रैकेट का बड़ा खुलासा

दरअसल, राजधानी पटना से सटे बिहटा के न्यू महावीर नगर में सेक्स रैकेट का ये बड़ा खुलासा हुआ है। बताया जा रहा है कि गुप्त सूचना के आधार पर प्रशिक्षु डीएसपी ने छापेमारी कर मौके से तीन युवतियों समेत दो युवकों को गिरफ्तार किया है। सेक्स रैकेट के इस खुलासे के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।

कई आपत्तिजनक सामान भी बरामद

पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में कई आपत्तिजनक सामान भी बरामद किए हैं। जानकारी के मुताबिक इस रैकेट को एक महिला और उसका पति मिलकर संचालित कर रहे थे लेकिन पुलिस के छापे के बाद सारे राज से पर्दा उठ गया है।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें