Live

Bihar Inter Science Topper

सिवान के मृत्युंजय कुमार बने इंटर साइंस में स्टेट टॉपर, इलाके में खुशी की लहर

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

सिवान:बिहार इंटरमीडिएट परीक्षा में सीवान के लाल मृत्युंजय कुमार के टॉपर होने के बाद जिले भर में खुशी की लहर दौड़ गई है. मृत्युंजय कुमार बड़हरिया प्रखंड के कोइरीगावा गांव के रहने वाले हैं. इनके टॉपर होने के बाद पूरे इलाके के लोग इन्हें बधाइयां देने उनके घर पहुंच रहे हैं. इनके घर पर मिठाईयां बाँटी जा रही है.

बता दें कि सिवान के बड़हरिया प्रखंड के जीएम उच्च माध्यमिक विद्यालय का छात्र मृत्युंजय कुमार बिहार इंटरमीडिएट परीक्षा में साइंस में प्रथम स्थान प्राप्त किया है. मृत्युंजय की सफलता से पूरे इलाके में खुशी की लहर है.

बड़हरिया प्रखंड के कोइरगांवा के रहनेवाले राजेश प्रसाद का पुत्र मृत्युंजल पढ़ाई में शुरु से ही मेधावी रहा है. मृत्युंजय की सफलता से परिवार और रिश्तेदारों में काफी खुशी है. होली से पहले ही परिवार में होली और दीवाली की खुशियां जैसा माहौल हो गया है. गांव से लेकर रिश्तेदारों का भी लगातार बधाई मिल रहा है. मृत्युंजय पढ़ाई में शुरु से ही अब्बल रहा है. मैट्रिक की परीक्षा में भी वह पूरे स्कूल में प्रथम स्थान पर रहा.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें