Live

BIG BREAKING

बिहार दारोगा का रिजल्ट जारी, 3 ट्रांसजेंडर्स सहित 1275 अभ्यर्थियों का हुआ सेलेक्शन, यहां देखें पूरा रिजल्ट

P
Prasoon Pandeyलेखक

PATNA :इस वक्त एक बड़ी ख़बर आ रही है कि बिहार दारोगा का रिजल्ट जारी हो गया है। इसमें 3 ट्रांसजेंडरों सहित 1275 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है। बिहार में पहली बार ट्रांसजेंडर दारोगा बने हैं। BPSSC की ओर से बताया गया है कि शारीरिक दक्षता के बाद 3727 अभ्यर्थी अंतिम रूप से चयन के लिए विचार के योग्य पाए गए हैं।

BPSSC के मुताबिक ट्रांसजेंडर अभ्यर्थियों के लिए 5 सीटें आरक्षित थी, जिसमें तीन सीटों पर ट्रांसजेंडर अभ्यर्थी चयनित हुई और शेष दो सीट पर सामान्य कोटि के अभ्यर्थियों से भरा गया है। 1275 वैकेंसी के विरुद्ध 822 पुरुष 450 महिला और तीन ट्रांसजेंडर अभ्यर्थी चयनित हुए हैं। ट्रांसजेंडर को छोड़कर अन्य सभी कैटेगरी की सभी रिक्तियां भरी गई हैं।

परीक्ष परिणाम देखने के लिए अभ्यर्थी बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग के आधिकारिक वेबसाइट www.bpssc.nic.in पर जाकर रिजल्ट देख सकते हैं।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें