Bihar Election 2025 Result
जहानाबाद में 3 सीटों के लिए 14 नवंबर को होने वाले मतगणना को लेकर सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम
जहानाबाद : बिहार के जहानाबाद में होने बाले मतगणना को लेकर सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया है. किसी तरह की कोई अप्रिय घटना ना हो, इसको लेकर जहानाबाद के जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक खुद हर एक कार्य का मॉनिटरिंग कर रहे हैं.
जहानाबाद के एस एस कॉलेज में मतगणना केंद्र बनाया गया है जिसमें जहानाबाद विधानसभा सीट 216 घोसी विधानसभा सीट से 217 तथा मखदुमपुर विधानसभा सीट 218 के लिए मतगणना होना है. इसको लेकर जिला प्रशासन तथा पुलिस प्रशासन की तरफ से तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है और मतगणना स्थल जो एस एस कॉलेज है उसके अंदर वैसे ही लोग जा सकते हैं जिनके पास अंदर जाने का पास है. अन्यथा किसी भी लोगों को अंदर जाने की अनुमति नहीं दी गई है. जो भी लोग कार्य में लगे हुए हैं, वैसे सभी लोगों को गेट पर तैनात पुलिस कर्मियों के इजाजत के बाद ही अंदर जाने की अनुमति दी जा रही है. 14 नवंबर यानि शुक्रवार को सुबह 8 बजे से मतगणना का कार्य शुरू हो जाएगा. इसके बाद धीरे-धीरे रुझान आने शुरू हो जाएंगे और अंततः पता चलेगा कि किसके सर सेहरा बंधेगा.
आपको बता दें कि 11 नवंबर को मतदान संपन्न होने के बाद सभी EVM को जहानाबाद के एसएस कॉलेज में रखा गया था जहां पर शुक्रवार को सुबह 8 बजे से मतगणना का कार्य शुरू किया जाएगा.
जहानाबाद से दीपक की रिपोर्ट--
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।