Live

BIHAR ELECTION 2025

अररिया में प्रशांत किशोर ने किया चुनावी सभा, कहा-चुनाव आयोग द्वारा जो नोटिस मिला, इससे मैं डरने वाला नहीं

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

अररिया : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर अररिया के जोकीहाट में पूर्व सांसद सरफराज आलम और नरपतगंज में जनार्दन यादव के पक्ष में जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने चुनावी जनसभा को संबोधित किया. सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने लोगों से जन सुराज के पक्ष में वोट देने की अपील की.

इस मौके पर उन्होंने कहा कि इस बार रोजगार, शिक्षा और पलायन पर अपना वोट करें और बिहार को बदलें. उन्होंने कहा कि AIMIM के ओवैसुद्दीन ओवैसी हैदराबाद देखें. सीमांचल देखने के लिए हमलोग हैं. वहीं चुनाव आयोग के द्वारा उन्हें दो जगह वोटर लिस्ट में नाम रहने पर जो नोटिस मिला है उस पर उन्होंने कहा कि बिहार में SIR चला कर यहां के लोगों का नाम काटकर डराने का प्रयास किया गया. 2019 से हमारा नाम मेरे पैत्रिक गांव कोणार में है. 2 वर्षों के लिए हम बंगाल गए थे और वहां पर मेरा नाम जुट गया. जब SIR किया गया तब मेरा नाम क्यों नहीं काटा गया. यह सब गीदड़भभकी मुझे दी जा रही है और मुझे नोटिस भेजा गया है. इससे मैं डरने वाला नहीं हूं. नोटिस से क्यों भेजे हो. मुझे गिरफ्तार कर लो. मैं बिहार में ही हूं.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें