Live

BIHAR ELECTION 2025

बिहार की सभी विधानसभा सीटों पर शंकराचार्य लड़ाएंगे निर्दल गौ भक्त प्रत्याशी

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

सहरसा: जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी ने बिहार में सनातनी राजनीति का शंखनादकर दिया है. उन्होंने सहरसा के धबोली गांव में गौ मतदाता संकल्प यात्रा निकाली. वो बिहार में सभी विधानसभा क्षेत्रों में प्रत्याशी लड़ाएंगे. गौ भक्त विधानसभा चुनाव लड़ेंगे. शंकराचार्य गौ भक्तों का चुनाव प्रचार करेंगे.

जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने सनातनी हिन्दुओं से गौ माता को राष्ट्र माता घोषित कराने के लिए गौ भक्तो के लिए मतदान की अपील करेंगे.

एक सभा को संबोधित करते हुए स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज जी ने कहा कि“सनातन धर्म की रक्षा तभी संभव है जब हम गौ माता का संरक्षण करेंगे. गौ रक्षा हमारी आस्था का विषय ही नहीं,बल्कि यह हमारे समाज और संस्कृति की भी आधारशिला है.”

उन्होंने सभी लोगों से आग्रह किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में केवल उन्हीं प्रत्याशियों को वोट दें, जो गौ रक्षा को लेकर स्पष्ट और दृढ़ संकल्पित हों.

शंकराचार्य जी ने बताया कि हम सभी राष्ट्रीय पार्टी के दिल्ली कार्यालय पर गये और पूछा कि गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने के लिए अपना पक्ष लोकसभा सदन में रखिए और अपने पक्ष को हमें बताइए लेकिन अभी किसी भी राजनीतिक दल ने अभी तक अपना पक्ष गौ माता के विषय में नहीं बताया. इसलिए अब मजबूरी में हमें बिहार विधानसभा चुनाव में गौ भक्त प्रत्याशी उतारना पड़ रहा है.

सहरसासे शशि मिश्रा की रिपोर्ट--

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें