BIHAR ELECTION 2025
सम्राट चौधरी ने फारबिसगंज विधानसभा क्षेत्र में किया चुनावी सभा, एनडीए प्रत्याशियों के लिए मांगा वोट
अररिया : बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर राज्य के उपमुख्यमंत्री व भाजपा नेता सम्राट चौधरी ने फारबिसगंज विधानसभा क्षेत्र के सुखी में बुधवार को चुनावी सभा को संबोधित किया. इस मौके पर उन्होंने कांग्रेस और राजद पर जमकर प्रहार किया.
सम्राट चौधरी ने भाजपा के पक्ष में वोट करने और एक बार फिर से एनडीए गठबंधन की सरकार बनने की बात कही. इस मौके पर उन्होंने राजद नेता लालू रावड़ी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि बिहार को बर्बाद करने में इनकी अहम भूमिका है.
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।