Live

BIHAR ELECTION 2025

गया महानगर सीट से भाजपा प्रत्याशी प्रेम कुमार ने किया नामांकन, एमपी के सीएम मोहन यादव हुए शामिल

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

गयाजी : बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर गया महानगर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर प्रेम कुमार ने शुक्रवार को अपना नामांकन किया. उन्होंने सदर एसडीओ कार्यालय प्रांगण में नामांकन की प्रक्रिया पूरी की. इस दौरान मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद हुए. नामांकन प्रक्रिया पूरी करने के बाद कार्यकर्ताओं ने फूल-माला पहनाकर उनका स्वागत किया.

इस मौके पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि प्रेम कुमार की नामांकन प्रक्रिया में शामिल होने के लिए आए थे. बिहार में लगातार विकास हो रहा है और मुझे उम्मीद है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में एक बार फिर से एनडीए की सरकार बनेगी और सुशासन बिहार में बना रहेगा. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लगातार विकास के कई काम हो रहे हैं और हमें उम्मीद है आगे भी यह सिलसिला जारी रहेगा. बिहार में एनडीए की ही सरकार बनेगी.

गया से प्रदीप कुमार सिंह की रिपोर्ट--

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें