BIHAR ELECTION 2025
दरभंगा में पहले चरण का मतदान शुरु, 10 विधानसभा क्षेत्रों में 28.9 लाख मतदाता करेंगे भाग्य का फैसला
दरभंगा: बिहार के दरभंगा जिले में विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान आज गुरुवार को सुबह सात बजे से शुरू हो गया है. जिले के सभी 10 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान शांतिपूर्ण ढंग से जारी है. प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं और जगह-जगह आदर्श मतदान केंद्र बनाए गए हैं. इस चरण में 123 प्रत्याशी मैदान में हैं, जिनमें 8 महिला और 115 पुरुष उम्मीदवार शामिल हैं. तीन पूर्व मंत्री, कई पूर्व विधायक और दिग्गज नेताओं की किस्मत आज ईवीएम में बंद हो जाएगी.
सबसे अधिक 17 प्रत्याशी बहादुरपुर विधानसभा से चुनाव लड़ रहे हैं, जबकि कुशेश्वरस्थान और जाले से 10-10, बेनीपुर से 14, अलीनगर और गौड़ाबौराम से 12-12, दरभंगा ग्रामीण, दरभंगा शहरी और हायाघाट से 13-13, तथा केवटी से 9 प्रत्याशी मैदान में हैं. वहीं दरभंगा जिले में कुल 28,90,605 मतदाता हैं, जिनमें 15,23,142 पुरुष, 13,67,420 महिला और 43 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं. जिले में 3329 मतदान केंद्र बनाए गए हैं.
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।