Live

BIHAR ELECTION 2025

बिहारशरीफ विधानसभा क्षेत्र से भाजपा नेता डॉ. सुनील कुमार ने अपना नामांकन पत्र भरा

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

नालंदा:मंत्री डॉ.सुनील कुमार सह बिहारशरीफ के भाजपा विधायक ने बुधवार को बिहार शरीफ अनुमंडल कार्यालय में अपना नामांकन का पर्चा दाखिल किया.

इस मौके पर मंत्री डॉ. सुनील कुमार ने कहा कि हमारा एक ही लक्ष्य विकास करना है और जिस तरह से जनता ने हमें सहयोग किया है, वह काफी सराहनीय है. जनता के सहयोग से ही लगातार बिहार से विधानसभा से चुनाव जीतते आ रहे हैं और इस बार भी भारी बहुमत से चुनाव जीतेंगे और जनता की सेवा करेंगे. उन्होंने कहा कि बिहारशरीफ विधानसभा के लोग हमारे परिवार का सदस्य है. यही कारण है कि आगे भी हम अपने परिवार की सेवा में लगे रहेंगे.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें