BIHAR ELECTION 2025
छपरा में सीएम नीतीश ने जदयू उम्मीदवार रणधीर सिंह के पक्ष में किया चुनावी जनसभा
छपरा: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को जिले के मांझी प्रखंड के नरपलिया खेल मैदान में जदयू प्रत्याशी रणधीर सिंह के पक्ष में चुनावी जनसभा को संबोधित किया. इस मौके पर उन्होंने अपनी सरकार के विकास कार्यों का विस्तार से उल्लेख करते हुए जनता से पुनः समर्थन की अपील की.
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज बिहार विकास की राह पर अग्रसर है और यह सब जनता के सहयोग से संभव हुआ है. उन्होंने शिक्षा,स्वास्थ्य,सड़क,बिजली और पानी की सुविधाओं में हुए व्यापक सुधारों का उल्लेख करते हुए कहा कि अब बिहार पहले जैसा नहीं रहा. नीतीश कुमार ने जनता को1990के दशक की स्थिति याद दिलाई. जब शाम होते ही लोग घरों में बंद हो जाते थे और भय का माहौल था. उन्होंने कहा कि उस दौर में कानून-व्यवस्था की स्थिति बेहद खराब थी,लेकिन उनकी सरकार ने राज्य में शांति,सुरक्षा और विकास का वातावरण बनाया है.
सीएम ने कहा कि आज गांव-गांव में सड़कें बनी है,हर घर तक बिजली और नल का जल पहुंच चुका है. शिक्षा के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय सुधार हुए हैं और लड़कियों की पढ़ाई पर विशेष जोर दिया गया है. उन्होंने जनता से अपील की कि वे राज्य के निरंतर विकास के लिए एनडीए सरकार को फिर से मजबूत करें. नीतीश कुमार ने यह भी कहा कि उनकी प्राथमिकता बिहार को आत्मनिर्भर और विकसित राज्य बनाना है ताकि युवाओं को रोजगार के लिए बाहरनजानापड़े.
छपरा से मुकुंद कुमार सिंह की रिपोर्ट--
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।